भोपाल में घटनाः व्यापारी ने स्वयं को गोली मारी, सुसाइड नोट में लिखा अब दर्द सहन नहीं हो रहा

भोपाल. शहर के श्यामला हिल्स इलाके में एक व्यापारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होनें लिखा है कि अब यह दर्द सहन नहीं हो रहा हैं। इसलिए खुदकुशी करने जा रहा हूं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार की सुबह लगभग 8.30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस आस-पडोस और परिजनों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी तरूण भाटी ने बताया कि नादिर कॉलोनी में रहने वाले 80 साल के आरके दुबे की गोविंदपुरा में फैक्टी है। वह लगभग 10 दिन से काफी बीमार चल रहे थे। फिलहाल यहं मामला खुदकुशी का लग रहा है। हम फिर भी सभी बिंदुओ पर जांच कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *