प्रदीप वर्मा के लैपटॉप में मेडीकल बिल और स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के मिले दस्तावेज और शिकायतें
ग्वालियर. बिल्डर से 5 लाख रूपये की रिश्वत लेने वाले सिटी प्लानर के घर से जब्त किये 5 लैपटॉप शनिवार की दोपहर में एक्सपर्टो के बीच खोले गये, लैपटॉप कई तरह के गोपनीय दस्तावेज, अवैध कॉलोनियों और कुछ बिल्डरों के प्रोजेक्टसे जुड़े दस्तावेज के अलावा दूसरो विभागों के के कुछ अधिकारियों की शिकायतें और कुल तैयार किये गये मेडीकल बिल शामिल है। इनमें से अधिकतर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग संबंधित दस्तावेज पाये गये है। लैपटॉप में नगर निगम व दूसरे विभागों के दस्तावेज की स्कैन की हुई कॉपियां भी मिली है।
सिटी प्लानर से 7 दिवस पूर्व लैपटॉप को ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार को खेला तो उसमें कुछ फाइलें अहम दस्तावेज से जुड़ी मिली है। यह दस्तावेज और शिकायतें सिटी प्लानर के लैपटॉप में क्यों थे, इन सारी जानकारियों का पता लगाना ईओडब्ल्यू के लिये काफी महत्वपूर्ण हैं। दस्तावेज के संबंध में पूछताछ कर सकती है ईओडब्ल्यू की टीम प्रदीप वर्मा के लैपटॉप और घर से मिलेे दस्तावेजों की फाइलिंग और अध्ययन करनेके बाद ईओडब्ल्यू निगम अधिकारियों से पत्र लिखकर जानकारी मांगेंगे। इस संबंध में प्रदीप वर्मा से पूछताछ आगे भी की जा सकती है।
प्रदीप वर्मा के किसी एकाउंट में 88 हजार तो किसी में 30 हजार रूपये मिले
शनिवार को प्रदीप वर्मा और उसके परिजनों के बैंक एकाउंट में मौजूद राशि की जानकारी ईओडब्ल्यू टीम को मिली। प्रदीप के यूनियन बैंक के खाते में 64 हजार रूपये, प्रदीप के भाई प्रशांत के एसबीआई के खाते में 88 हजार रूपये, संगीता के ग्रामीण बैंक 56 हजार, नीतू के ग्रामीण बैंक के खाते 56 हजार रूपये ललिता के एक्सिस बैंक के एकाउंट में 30 हजार रूपये मिले हैं। इससे पहले दो और खातों में भी ईओडब्ल्यू टीम को अधिक रकम नहीं मिली थी। प्रश्न है कि घूस लेकर अर्जित किया गया धन कहां गया है इस की तलाश में जुटी हुई है ईओडब्ल्यू की टीम।
