मां के निकलते ही नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी धमकाकर 2 लाख नगद-ज्वेलरी ले गया, पॉक्सो एक्ट में 5 लोगों पर FIR

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना इलाके में ऑनलाइन दोस्ती के बाद एक सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की की जिन्दगी नर्क बना दी है। आरोपी न केवल डरा-धमका कर छात्रा के बार-बार रेप किया है। बल्कि घर से 2 लाख रूपये नगद और पुश्तैनी सोने के जेवर भी लूट कर ले गया। पुलिस के द्वारा मामले पर ध्यान नहीं देने के बाद भी पीडि़ता की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जिसके बाद भी पॉक्सो कोर्ट के सख्त रूख और निर्देश के बाद शनिवार को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके परिवार के 5 लोगों पर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है मामला
शहर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा की सोशल मीडिया पर दिसंबर 2025 में आरोपी नितेश शर्मा से पहचान हुई थी। पहचान के बाद सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही। आरोपी ने कई बार प्यार का इजहार किया, जबकि पीड़िता ने कई बार उसे मना किया कि वह उससे सिर्फ दोस्ती रखेगी, लेकिन आरोपी पीछा करने और तंग करने लगा। वह अपने साथी के साथ रात में शराब पीकर पीड़िता के घर के नीचे हंगामा करता और बीयर की बोतलें फोड़ता था।
15 जनवरी 2026 की दोपहर जब पीड़िता की मां काम पर गई हुई थीं, तब नितेश अपने साथी के साथ घर में घुस आया। उसने छात्रा को धमकाया कि वह उसकी मां को जान से मार देगा। सा​थ ही जिंदा जलाने की धमकी देकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और मारपीट की। उसके अश्लील फोटो खींच लिए। सा​थ ही धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो तेरी मां को सड़क पर गाड़ी से कुचलवा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *