कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के नेतृत्व अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
ग्वालियर -लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ग्वालियर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रुचिका चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद व अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने की शपथ ली। साथ ही यह भी संकल्प लिया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से प्रेरणा लेकर देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देंगे।
