करवाचौथ के दिन बॉयफ्रेंड के साथ होटल में मिली पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज
बरेली. यूपी के बरेली में करवाचौथ के दिन एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये एक ओर महिलायें पति की लम्बी उम्र के लिये करवा चौथ का व्रत रख रही थी। वहीं, दूसरी ओर एक पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ने पहुंच गया। पति को काफी समय से पत्नी के लव अफेयर का शक था। आखिरकार करवा चौथ के दिन उसका शक हकीकत में बदल गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ होटल में देखकर पति ने स्वयं डायल 112 पर फोन कर पुलिस को कॉल किया।
पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया गया तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ अन्दर मिली। इसके बाद होटल में घंटों तक हंगामा होता रहा है। पुलिस तीनों को अपने साथ कोतवाली ले आयी। जहां पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया। वही प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गयी। इस बीच कोतवाली में भी कई घंटे तक हाई वोल्टेज नाटक चलता रहा। पति ने पुलिस को बताया है कि वह मूलरूप से बदायूं निवासी है। लगभग एक वर्ष पहले उसने युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। वह लगातार किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ।
प्रेमी के साथ जाऊंगी लेकिन पति के साथ नहीं रहना
पुलिस की मौजदूगी में होटल का कमरा खुलवाया गया तो पत्नी और युवक के साथ अंदर मिली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ तो पुलिस ने तीनों को कोतवाली ले आयी। वहां पूछताछ के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। उसने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली। पति ने भी पुलिस से कहा कि उसने प्रेम विवाह किया था। इस तरह धोखा मिलने की उम्मीद नहीं थी। अब जब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे अपने साथ रखने के लिये तैयार नहीं है।
पत्नी पर गला दबाने, नीले ड्रम में डालने की धमकी का आरोप
इस पूरे विवाद के बीच पति ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये। उसका कहना है कि पत्नी पहले भी कई बार उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुकी है। इतना ही नहीं, उसे नीले ड्रम में मारकर रखने की धमकी भी दी थी। इन बातों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। फिलहाल करवा चौथ के दिन शुरू हुआ। यह मामला होटल से लेकर कोतवाली तक चर्चा का विषय बना रहा है।
