बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड. शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए है। हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1.14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उडान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर उडान के दौरान उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई।

दूसरे हेलिकॉप्टर से हादसे वाली जगह को आइडेंटिफाई किया गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना ऐसे समय हुई है जब उत्तराखंड के कई इलाकों में खराब मौसम बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में कर्नाटक पुलिस के इंस्पेक्टर अरूण भी सवार थे। वहीं हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो करेगा।

हादसे वाली जगह पर पड़ा हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा।
2 हेलिकॉप्टर की मदद से ढूंढा मलबा
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के अनुसार जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज में आग लगने की सूचना मिली थी। इसकी जांच के लिए दो हेलिकॉप्टर भेजे गए थे। लापता हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा 5 यात्री सवार थे। इनमें प्रतापा, अरूण, शंकर गौडा, सुधीर के और एचएस नटराज शामिल है। यात्री बेंगलुरू के बताए जा रहे है। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उडानें रोक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *