बद्रीनाथ-देहरादून के बीच हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोग सवार थे
चमोली. जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच शुक्रवार को प्रायवेट कम्पनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट सहित 6 लोगों की मौत हो गयी। हेलीकॉप्टर ने दोपहर लगभग 1.14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिये उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बन्द हो गयी। सेना-सीएम पुष्कर धामी ने जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।
हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिलते ही पुलिस -जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिये रवना हो गयी है। यह घटना ऐसे वक्त हुई है। जब उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी हो रही है।
रेस्क्यू टीम पहाड़ी पर चढ़ रही है
एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य के लिये पहाड़ी पर चढ़ रही है। डीएसपी मदनसिंह बिष्ट ने बताया है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोरी जोशी के अनुसार, जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज में आग लगने की खबर मिली है। इसकी जांच के लिये दूसरे हेलीकॉप्टर भेजे गये है।
कंपनी के पूरे बेड़े की उड़ानों पर रोक
यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा 5 यात्री सवार थे। इनमें प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एचएस नटराज शामिल हैं। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानें रोक दी गई हैं।
उत्तराखंड में 5 साल में 7 हेलिकॉप्टर क्रैश, 21 मौतें
केंद्र सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में 2020 से जुलाई 2025 तक 7 हेलिकॉप्टर क्रैश हुए थे। इनमें 21 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2023 से 2025 के बीच 6 हेलिकॉप्टर हादसे हुए। राज्य में अब तक कितने हेलिकॉप्टर लापता हुए, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।
