बालकनी में पूजा के लिये फूल तोड़ रहे बाप-बेटा 23वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत

ग्रेटर नोएड़ा. वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी (गौर सिटी-2) में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोसायटी के टॉवर-23 की 23वं मंजिल से गिरकर एक बाप-बेट की मौत हो गयी है। मृतकों की पहचान 40, वर्षीय पिता रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों को अस्पताल को ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी ने बताया है कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाना था। इसी कारण से रणदीप अपने बेटे के साथ पूजा के लिये फूल तोड़ने बालकनी में गये थे। बालकनी वर्षा की वजह से गीली थी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक फूल तोड़ने के दौरान सीढी से फिसलने की वजह से घटना घटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *