दूध के टैंकर ने 3 मोटरसाईकिल सवारों को रौंदा, सभी की मौत, मृतक एक ही गांव के इनमें दो सगे भाई शामिल

मुरैना. सिविल लाइन थाना इलाके में क्वांरी नदी पुल के पास गुरूवार-शुक्रवार की रात 8.30 बजे सड़क दुर्घटना हो गयी । मुरैना से धौलपुर-आगरा की तरफ जाने वाली लेन पर बाइक सवार 3 लोग दूध के टैंकर की चपेट में आ गये। घटना में तीनों की मौत हो गयी। मृतकों में 2 सगे भाई शामिल है। तीनों एक ही गांव हिंगोना कला के निवासी थे।


मृतक हिंगोना कलां के निवासी है
पुलिस के अनुसार मृतकों में कल्लू माहौर 31, गोपी माहौर 18, प्रकाश माहौर 50 शामिल है। कल्लू और गोपी दोनों सगे भाई थे। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिये मुरैना के पीएम हाउस में रखवाये गये है। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। शुक्रवार की सुबह पीएम कराया गया है।
टैंकर की तलाश में जुटी पुलिस
सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार, दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टैंकर और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले में कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *