MP में एक ही पद पर दो IPS अफसरों की तैनाती, विवाद के बाद ट्रांसफर आदेश बदला
भोपाल. मध्य प्रदेश में बुधवार रात एक बजे के बाद जारी आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में गृह विभाग की चूक सामने आई। इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पहले से पदस्थ एसपी वाहिनी सिंह के पद पर 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक आनंद को भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। मामला सामने आने पर गुरुवार दोपहर एक बजे शासन ने आदेश संशोधित कर अभिषेक आनंद को अतिरिक्त प्रभार देने का फैसला निरस्त कर दिया।
बाद में सुधारी गई गलती
गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। अभिषेक आनंद को इंदौर में विशेष सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है। इससे पहले वे विशेष सशस्त्र बल की पहली वाहिनी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 2014 बैच की वाहिनी सिंह पहले से एसपी पद पर तैनात हैं।
