डिवाइडरों को साफ कर पौधों में डाली गोबर की खाद
ग्वालियर – नगर निगम के पार्क विभाग द्वारा शहर के डिवाइडरों एवं सड़क किनारे के क्षेत्रों की साफ-सफाई, व्यवस्थित रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल ने जानकारी देने हुये बताया कि निगमायुक्त अभिषेक चौधरी पार्क विभाग द्वारा निरंतर डिवाइडरों की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर उद्यान विभाग की टीम के माध्यम से कार्य कराया गया। इसके तहत उद्यान निरीक्षक द्वारा पुरानी छावनी से मोतीझील तक रोड डिवाइडर पर, उद्यान पर्यवेक्षक दिनेश कुशवाहा द्वारा गोले के मंदिर से पिंटू पार्क तिराहा तक खजूर के पौधों में गोबर की खाद डालने का कार्य, उद्यान पर्यवेक्षक द्वारा संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं कटोरा ताल रोड पर कार्य कराया गया, उद्यान पर्यवेक्षक द्वारा सिटी सेंटर रोड डिवाइडर पर कार्य कराया गया एवं उद्यान पर्यवेक्षक द्वारा 1000 बिस्तर अस्पताल रोड डिवाइडर पर कार्य कराया गया।
