बंद होटल के कमरों में बने गोदाम से 70,450 रुपये अवैध पटाखे जप्त

ग्वालियर। .दीपावली एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विगत दिवस प्रभारी पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध एवं प्रतिबंधित पटाखों और विस्फोटक सामग्री के अवैध निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे।
थाना जनकगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत चावड़ी बाजार स्थित बंद मेट्रो होटल के पास शिवम होटल के कमरों में राजेश बजाज एवं विक्रम वाधवानी नामक व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री पटाखे आदि रखे गये हैं।
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों को बुलाकर उनके कब्जे वाले कमरों की तलाशी ली। पुलिस तलाशी के दौरान दोनों कमरों में बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे भंडारित मिले। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने उक्त कमरे किराये पर लेकर उनमें सामान रखने की बात बताई। पटाखों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस मांगे जाने पर दोनों कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।
जप्त विस्फोटक सामग्री का विवरण
राजेश बजाज के कब्जे से – सुतली छोटे बम, मिर्ची पटाखे, बिजली के नाम से लाल मिर्ची पटाखे, बेबी रॉकेट, छोटे एवं मीडियम अनार तथा लैला-मजनू सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे, कुल अनुमानित कीमत 43,050 रुपये के जप्त कर आरोपी राजेश बजाज पुत्र गुरनामल बजाज उम्र 55 साल निवासी उदाजी की पायगा निरकारी बेकरी के सामने वाली गली जनकगंज।
विक्रम वाधवानी के कब्जे से – कृष्णा टू साउंड, सुपर बुलेट बम, मिनी बुलेट बम, फ्लावर पॉट अनार, लैला-मजनू एवं बेबी रॉकेट सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे, कुल अनुमानित कीमत 27,400 रुपये के जप्त कर आरोपी विक्रम वाधवानी उम्र 48 साल निवासी समाधिया कॉलौनी डी ब्लॉक जनकगंज ।
इस प्रकार पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 70,450 रुपये कीमत की विस्फोटक एवं ज्वलनशील पटाखा सामग्री जप्त की गई। पुलिस ने जप्ती की वीडियोग्राफी कराते हुए सामग्री को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया।
जप्त विस्फोटक सामग्रीः- दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 70,450 रुपये कीमत की विस्फोटक एवं ज्वलनशील पटाखा सामग्री जप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *