चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹9,134 सस्ती; सोना भी ₹2,201 टूटा

नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्दी खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 1 किलो चांदी 9134 रुपए घटकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है जो गुरूवार को 1.90 लाख रुपए पर थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2201 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। चांदी इस महीने 39485 रुपए और सोना 8.84 रुपए सस्ता हुआ है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपए और 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर थे। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बडे निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।
सोना सस्ता होने की 3 वजहें
ऊंचे भाव पर बिक्री- त्योहारों से पहले सोना काफी महंगा हो गया था इसलिए बडे निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए अपना सोना बेचना शुरू कर दिया।
मजबूत डॉलर का असर- अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड मजबूत हुए जिससे ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें नीचे आ गई।
खरीदारों का हाथ खींचना- रिकॉर्ड महंगे दाम देखकर आम खरीदारों ने दुकानों से फिलाहल सोने की खरीदारी कम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *