जीवाजी विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज, कुलगुरु ने राज्यपाल के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने शामिल होने की सहमति दे दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
समारोह में कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने विभिन्न समितियों के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन की प्रारंभिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलगुरु ने तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने और समारोह की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *