MP के 12 लाख कर्मचारियों -पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 2% की वृद्धि, जनवरी से मिलेगा लाभ, 3 किश्तों में आयेगा 3 माह का एरियर

भोपाल. केन्द्र सरकार के बाद अब एमपी सरकार ने भी 12 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत में 2% की वृद्धि की है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा। जनवरी-सितम्बर तक के 9 माह का एरियर का भुगतान 3 बराबर मासिक किश्तों में किया जायेगा। वहीं, अक्टूबर के वेतन के साथ नवम्बर में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि अक्टूबर महिने के वेतन नवम्बर में देय से वृद्धि किये गये महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिये भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 में 2प्रतिशत वृद्धि की जायेगी।
केन्द्रीय कर्मचारी-अधिकारियों से अब भी 3% कम
केन्द्र सरकार ने 28 अक्टूबर को केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 36% किया गया था। इसके बाद MP के कर्मचारी-पेंशनर्स केन्द्र से 5% पीछे हो गये थे। अभी प्रदेश में 58% महंगाई भत्ता और DR को 2% बढ़ाकर 60% किया है। राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों को अभी भी 3% DA-DR कम मिल रहा है।
