भाजपा को हराने का TJ + PK = BJP/NDA ZERO रोहिणी आचार्य ने दिया फॉर्मूला

पटना. बिहार में हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद के चुनावों के परिणाम के बाद राज्य की राजनीति में एक नये राजनीतिक समीकरण की चर्च शुरू हो गयी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से नया सियासी फॉमूला पेश किया है।
रोहिणी आचार्य ने सुझाव दिया है कि अगर (टीजे) और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर हाल मिला लें तो राज्य में भाजपा और एनडीए को शून्य पर समेटा जा सकता है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बिहार में हुए एमएलसी चुनावों ने भाजपा/एनडीए को हराने का फॉर्मूला दे दिया है। TJ + PK = BJP/NDA ZERO, राजद और जनसुराज पार्टी को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाये तो भाजपा/एनडीए सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *