युवक की गोली मार कर की हत्या, आसपास के इलाके में फैली दहशत से व्यापारियों ने दुकानें की बंद

भिंड. मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात 8-9 बजे के बीच एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आरोपियों ने कहासुनी के बाद युवक के गले पर कटटा सटाकर गोली मार दी। बुलेट गले को चीरकर निकल गयी। लगभग 7-8 राउंड फायरिंग की गयी। गोरमी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी 18 वर्षीय रिक्की पंडित के रूप में की गयी है। कुछ लोगों ने रास्ते में उसे रोकर गोली मारी और सड़क पर लाश छोड़कर भाग गये। घटना के बाद से ही गोरमी थाने के बाद लोगों की जुट गयी है।
शुक्रवार की रात कचनाव रोड पर हुई घटना
घटना गोरमी की कचनाव रोड पर घटी। गोली लगने से रिक्की ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गोलीबारी के बाद कचनाव रोड और आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी। सड़क पर लोगों की आवाजाही कम हो गयी ।कचनाव रोड के दुकानदारों ने दुकानें बन्द कर दी। आसपास के लोगों ने घरों के गेट बन्द कर लिये है, घटनास्थल से लोग गायब हो गये इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *