तीन बच्चों की मां पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर दोस्त ने भेजे अश्लील मैसेज
ग्वालियर. पति की मौत के बाद 3 बच्चों की परवरिश कर रही महिला को पुराना परिचित परेशान कर रहा था। आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। महिला के मना किया तो उसे अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजने लगा और साथ ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर माधौगंज थाना पुलिस ने गुरूवार की रात आरोपी बलदेव शर्मा उर्फ गोलू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से यूपी के इटावा निवासी 36 वर्षीय महिला माधौगंज इलाके किराये के मकान में 3 बच्चों के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले एक शादी समारोह में उसकी पहचान बलदेव शर्मा उर्फ गोलू से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच चर्चा होने लगी । जब महिला के पति को इस दोस्ती का पता चला तो उन्होंने ऐतराज जताया है। इसके बाद महिला ने आरोपी से दूरी बनाकर बातचीत बन्द कर दी।
अश्लील मैसेज भेजे, वायरल करने की धमकी दी
महिला ने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह उसे अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर महिला माधौगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के मुताबिक, महिला की शिकायत पर बलदेव शर्मा उर्फ गोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
