MP में IAS अधिकारियों के प्रमोशन की तैयारी, 3 बनेंगे प्रमुख सचिव; 16 को सचिव पद पर पदोन्नति

भोपाल. प्रदेश में अब आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने की तैयारी शुरू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग प्रमुख सचिव, सचिव पद पर पदोन्नत किए जाने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट बनवा रहा है। लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जांच संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक दिसंबर के पहले-दूसरे सप्ताह में की जाएगी। इसमें तीन अधिकारी प्रमुख सचिव और 16 अधिकारी सचिव पद पर पदोन्नत होंगे।
1 जनवरी 2027 से मिलेगा प्रमोशन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक जनवरी 2027 से अधिकारियों को पदोन्नति दी जानी है। इसके लिए विभागीय जांच से लेकर अन्य जांचों को लेकर रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। नवंबर के दूसरे सप्ताह तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक करके अंतिम सप्ताह में एक जनवरी 2027 से पदोन्नत किए जाने के आदेश जारी होंगे।
संजय गोयल समेत तीन बनेंगे प्रमुख सचिव
इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल, कृषि सचिव निशांत वरवड़े और प्रतिनियुक्ति पर मुंबई में पदस्थ ज्ञानेश्वर पाटिल को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम नेहा मारव्या, जल निगम के प्रबंध संचालक वीएस चौधरी कोलसानी, अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय चंद्रमौली शुक्ला, संचालक कृषि उमाशंकर भार्गव, हाउसिंग बोर्ड आयुक्त गौतम सिंह सहित 2011 बैच के अन्य अधिकारी सचिव पद पर पदोन्नत होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *