करवाचौथ -देशभर में करवाचौथ पर दिखाई दी आस्था और प्यार की झलक, सोलह श्रृंगार तो कहीं चांद का इंतजार

नई दिल्ली. देशभर में करवा चौथ मनाया गया। लेकिन दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में वर्षा और बादलों की वजह चांद के दीदार में खलल डाल दिया। दिल्ली में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8.16 से 8.18 बजे के बीच था। उधर बॉलीवुड सितारों और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी त्यौहार मनाया।
आईएमडी ने दिल्ली के कई हिस्सों में वर्षा और गरज-चमक की चेतावनी दी थी। जबकि कुछ इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है। दिल्ली के अलावा उत्ररप्रदेश, बिहार, हरियाणा, झांरखंड और पंजाब में भी मौसम बिगड़ने का अनुमान था। हालांकि हर शहर में मौसम एक जैसा नहीं रहा और चांद दिखना स्थानीय हालात पर निर्भर रहा।
पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय का अनुमानित समय शहर के हिसाब से अलग था। दिल्ली में रात 8.17 बजे नोएडा और गाजियाबाद में 8.16 बजें गुरूग्राम में 8.18 बजे, चंडीगढ़ में 8.12 बजे लखनऊ में 80.6, कानपुर में 8.05 और पटना में 7.52 बजे, जयपुर में 8.28 बजे भोपाल 8.31 बजे और मुंबई में रात 9 बजे बादल, बारिश और स्थानीय भौगोलिक स्थिति की वजह से चांद दिखने में देरी हो सकती है।इसलिये चन्द्रोदय का समय होते ही चांद हर जगह साफ दिखाई दें यह जरूरी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *