ग्वालियर में कांच फोड़ गैंग का आतंक, 7 दिन में 4 गाड़ियों के शीशे तोड़े
ग्वालियर. शहर के माधवगंज स्थित गुढा इलाके में वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों की मुसीबतें बढ गई है। क्षेत्र में इन दिनों कांच फांड गैंग पूरी तरह सक्रिय है जो रात के समय घरों के बाहर खडे वाहनों को अपना निशाना बना रही है। महज 7 दिनों के अंदर वाहनों के कांच तोडे जाने की चार घटनाएं सामने आ चुकी है।
साईं बाबा मंदिर इलाके में आया ताजा मामला
ताजा मामले में रात 1.30 बजे साई बाबा मंदिर के आगे के आगे सुप्रभा हाई स्कूल वाली गली में अज्ञात युवकों ने घर के बाहर खडे एक वाहन के कांच तोड दिए। वाहन मालिक चेतन मोरे ने बताया कि उनके घर के बाहर गाडी खडी थी। रात करीब 1.30 बजे किसी सिरफिरे ने पत्थर मारकर कांच फोड दिया। कांच फूटने की आवाज सुनकर वह घर के बाहर आए तब पता लगा। इससे दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में घर के बाहर खडी टमटम और मोटरसाइकिल पर तत्थर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया। टमअम मालिक सोनम सिंह कुशवाह ने भी थाने में शिकायत की है।
असामाजिक तत्वों का भारी जमावडा रहता है
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गली में असामाजिक तत्वों का भारी जमावडा रहता है। शराबी और जुआरियों ने इस जगह को अपना अड्डा बना लिया है। यह लोग शराब और गांजे का नशा करने के बाद मोहल्ले के लोगों को परेशान करते हैं, टोकने पर झगडा करने पर अतारू हो जाते है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में थाने में कई बार शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
