वेलिंगटन में टी-20 में बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के आगे उड़ गयी कीवी टीम

वेलिंगटन. भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में एक तरफा अन्दाज में 6 विकेटों से हरा दिया है। भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज जीत ली है। वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे। जिन्होंने तूफानी शतक जड़ा खास बात यह रही कि भारत की यह न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीत रहीं है।
भारतीय टीम 5 मैंचों की सीरीज के शुरूआती तीनों मुकाबले जीतकर बढ़त बना चुकी है। मुकाबले में टॉस भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी की। जहां उसने डेरिन मिचेल की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड टीम ने 198/3 स्कोर बनाया था। कुल मिलाकर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की है। भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *