ठंड का दिल्ली में तेज असर, 15.3 डिग्री पर पहुंचा पारा
नई दिल्ली. अभी सुबह-रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार 27 अक्टूबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह अक्टूबर में पिछले 3 वर्षो का सबसे कम न्यूनतम तापमान बताया गया है। इससे पहले 27 अक्टूबर 2023 को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दूसरी तरफ दिल्ली की हवा की क्वालिटी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप् के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)168 रहा है।
IMD के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह और रात में ठंड महसूस हो सकती है, लेकिन 6दिन में तापमान ज्यादा रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, दिल्ली में सुबह का तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन में गर्मी का असर अभी बना हुआ है। वहीं, AQI 168 होने के कारण हवा की क्वालिटी मध्यम श्रेणी में है। ऐसे में लोगों को तापमान के साथ हवा में प्रदूषण के स्तर पर भी ध्यान देना चाहिए।
