MP में पुलिसकर्मियों पर अब ऑफलाइन छुट्टी पर लगाई पूरी तरह से रोक

भोपाल. मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को छुट्टी के आवेदन के लिए 1 जुलाई 2026 से ईएचआरएमएस सिस्टम लागू किया गया है। इसके जरिए वे ऑनलाइन ही अपनी छुट्टी का आवेदन दे सकते है लेकिन फिर भी विभाग में इसका पालन नहीं हो रहा था। डीजीपी द्वारा 7 अक्टूबर को ली गई बैठक में इसकी खामियां सामने आई, इसके बाद ऑफलाइन छुट्टी के आवेदनों पर पूरी तरह सेरोक लगा दी गई। पुलिस विभाग में लागू ईएचआरएमएस को लेकर पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के साथ निर्देए भी दिए है। इन सब के बाद भी पुलिसकर्मियों द्वारा अवकाश लेने के लिए पूरी तरह से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। डीजीपी की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि पुलिसकर्मी छुट्टी को लेकर इस पर आवेदन अपलोड नहीं कर रहे है। पूरा सिस्टम ऑनलाइन होने के बाद भी इसका सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा था।
सख्ती से इस व्यवस्था का पालन करने के निर्देश
इस तरह की खामियां सामने आने के बाद डीजीपी ने तुरंत ही ईएचआरएमएस के जरिए ही छुट्टी लेने की व्यवस्था का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस की सभी इकाइयों को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद ऑफलाइन छुट्टी के आवेदन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *