दीपावली से पहले ग्वालियर में बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर से 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त

ग्वालियर. शहर के बहोडापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ट्रांसपोर्ट नगर में जिला प्रशासन और पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए कैल्शियम कार्बाइड का बडा स्टॉक पकडा है। राजा स्टील नाम की हार्डवेयर दुकान पर ड्रमों में 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड रखा मिला। इतनी बडी मात्रा देखकर अधिकारी भी चौंक गए। मौके पर पूछताछ करने पर कैल्शियम कार्बाइड बेचने और स्टॉक रखने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप शर्मा, सीएसपी कृष्णपाल सिंह और टीआई बहोडापुर आलोक सिंह परिहार ने मौके पर निरीक्षण कर तलाशी ली। पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया और कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेअ के तहत पुलिस नेर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कलेक्टर ने कार्बाइड गन पर लगाया प्रतिबंध
बता दें कि जिले में दीपावली एवं अन्य उत्सवों के दौरान कार्बाइड गन, पोटाश गन, बोटल फ्लैशर लैंप सहित अन्य खतरनाक उपकरणों और विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रूचिका चौहान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह संशोधित आदेश जनहित में दीपावली एवं अन्य उत्सवों के दौरान कार्बाइड गन, पोटाश गन और बोटल फ्लैशर लैंप के साथ अन्य खतरनाक, हानिकारक तथा ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों के उपयोग को प्रभावी ढंग से रोकने के उद्देश्य से जारी किया गया है। जिस राजा स्टील प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया उसे रिंकेश पथरेजा संचालित करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *