शीतला माता मंदिर हादसा: ADM ने 4 घंटे तक मांगे बयान, अब 27 और 28 अक्टूबर को भी दे सकेंगे साक्ष्य

ग्वालियर. शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के तहत सोमवार से लोगों से तीन दिन तक साक्ष्य और जानकारी मांगी गई है। पहले दिन कोई भी व्यक्ति एडीएम कार्यालय नहीं पहुंचा। एडीएम चार घंटे तक सुनवाई के लिए बैठे रहे। प्रशासन ने अब मामले से जुडे पुलिस अधिकारियों से जानकारी और बयान लेने के लिए पत्र जारी किए है। प्रशासन ने मंदिर में लगे कैमरों के फुटेज देखना शुरू कर दिया है। मंदिर की व्यवस्था में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी को भी जांच में शामिल किया जाएगा। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।
कलेक्टर ने नियुक्त किया जांच अधिकारी
ग्वालियर में 18 अक्टूबर कीरात शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार पर ट्रक दुर्घटना में हुई जनहानि के कारणों की जांच के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रूचिका चौहान ने अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई घायलों का इलाज अभी भी जारी है।
27 से 28 अक्टूबर तक साक्ष्य दे सकते है
जांच अधिकारी सीबी प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में साक्ष्य देना चाहने वाला कोई भी स्वतंत्र और निष्पक्ष व्यक्ति, जिसके मामले में प्रत्यक्ष हित न हो 27 और 28 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक अपर जिला दंडाधिकारी के न्यायालय के कक्ष क्रमांक 201 में उपस्थित होकर साक्ष्य दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *