साधारण सभा की बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली में भागीदारी का लिया संकल्प

ग्वालियर 26 अक्टूबर। कांग्रेस आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ’‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विशाल महारैली’ में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद चंद्रकांत हांडोरे, पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा तथा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे की अध्यक्षता में आयोजित शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस की साधारण सभा की बैठक में 1 नवंबर की महारैली की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा ग्वालियर से कांग्रेसजनों की ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पत्रकार वार्ता एवं साधारण सभा की बैठक में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेसजनों की जिम्मेदारियां तय करने और अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में महाऋि वाल्मिकी जयंती  पर सभी ने महाऋि वाल्मिकी के चित्र पर मार्ल्यअपर्ण कर नमन किया, तदपश्चात बैठक प्रारंभ हुई।
एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद चंद्रकांत हांडोरे, सांसद प्रताप भानु शर्मा, प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बैठक में कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा अनिवार्य है। जब चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते हैं, तो उनका पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली की महारैली में ग्वालियर से हजारो कांग्रेसजन एकजुट होकर देश के सामने अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का व्यापक जनसंकल्प है। ग्वालियर के कांग्रेसजन पूरी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान में भागीदारी करेंगे तथा भाजपा की कथित वोट चोरी की राजनीति के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *