कंपू स्थित पद्माराजे सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय में हादसा, 4 मजदूरों के दबे होने की आशंका; घायलों का इलाज जारी


ग्वालियर। शहर के कंपू स्थित पद्माराजे सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में मजदूरों के दबे होने की सूचना पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में चार मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई।
रेस्क्यू कर मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
निर्माण सामग्री की जांच के लिए भेजी टीम
एमडी अनंत कुमार सिंह ने निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच के लिए टीम भेजी है। जांच के जरिए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और हादसे के संभावित कारणों का पता लगाया जाएगा।
कलेक्टर ने मौके पर पहुंची टीम की दी जानकारी
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर टीम पहुंच गई है और घायल मजदूरों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखी जा रही है।हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच के बाद ही बिल्डिंग का हिस्सा गिरने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *