चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 5.7 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी

नई दिल्ली. चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक तूफान का रूप ले सकता है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 140 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश में करीब 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है। तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

सैटेलाइट तस्वीर में चक्रवात अर्नब के चारों ओर घने बादल और बीच में तूफान का केंद्र दिखाई दे रहा है। - Dainik Bhaskar
ओडिशा में भी चक्रवात का भारी असर पड़ने की आशंका है। राहत और बचाव के लिए 60 रेस्क्यू टीमें तैनात होंगी। छह जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस तूफान के असर से एमपी-यूपी समेत 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना है। वहीं, तमिलनाडु में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अरनी के भास्कर नगर में पानी भर गया है। लोग अपने घरों में फंस गए हैं। कोडाइकनाल में पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। तिरुवारूर जिले में भी तेज बारिश हुई। हालांकि, स्कूल और कॉलेज खुले रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *