1. ग्वालियर में हादसे रोकने की तैयारी, डार्क स्पॉट और फ्लाईओवरों पर लगेंगी कैट आई

ग्वालियर. शहर में सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डार्क स्पॉट, पुलों और फ्लाइओवरों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट परकैट आई लगाई जाएंगी। कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर भी रोड फर्नीचर स्थापित किया जाएगा। कलेक्टर रूचिका चौहान ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुडी निर्भया कैफे परियोजना का निर्माण भी तत्काल शुरू कराने को कहा। बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रमुख प्रोजेक्टों के साथ ही स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य सुरक्षा और गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
रोड फर्नीचर परियोजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम प्राथमिकता से किए जाएं। इसके लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम आईटीएमएस और ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय कर उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाए। पुलों और फ्लाईओवरों के प्रवेश व निकास बिंदुओं पर कैट आई लगाने के साथ कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भी रोड फर्नीचर स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *