दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली. दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी। धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। इंडिगो ने कहा कि आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने स्थिति को काबू में कर लिया। इसके बाद पायलटों ने विमान को डायवर्ट किया। इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

प्लेन में बैठे दूसरे यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। - Dainik Bhaskar
यात्री फायर-फायर चिल्लाते दिखे
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें यात्री फायर-फायर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वहां बैठे दूसरे यात्री ओवरहेड बिन (सामान रखने वाली जगह) से सामान हटाते दिखाई दे रहे हैं। डीजीसीए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मुताबिक, विमान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने और उड़ान के दौरान उनका इस्तेमाल करने के नियम अलग-अलग हैं। मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट जैसे डिवाइस साथ ले जा सकते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल फ्लाइट मोड, एयरलाइन के निर्देशों के तहत करना होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *