कांग्रेस कार्यालय में जमकर चले जूते
लखनऊ. कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजयराय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच हंगामा हो गया। दोनों गुटों के बीच विवाद के बीच जमकर विरोध हुआ बता दें कि आज यूपी कांग्रेस की नयी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान अजय राय के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी की ओर से अजय राय को लेकर अपशब्दों के उपयोग किये जाने का आरोप है। इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने ममता चौधरी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। समर्थकों ने हाथों में जूते लेकर विरोध जताया।
मामले को लेकर अजयराय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से शिकायत की है। अजय राय ने कहा है कि ऐसे लोग पार्टी की छवि को खराब कर रहे है। ऐसे लोग पार्टी में रहेंगे तो पार्टी का माहौल खराब होगा। उन्होंने ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। अजय राय को मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
