हमें एफ-35 के पास तक जाने नहीं देते बात करने हैं बेचने की-एपी सिंह
नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार को अमेरिका के 5वीं पीढ़ी के फायटर जेट एफ-35 को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय अधिकारी को इस फायटर जेट विमान के पास तक नहीं नहीं देते, जबकि इसे भारत को बेचने की बात हो रही है। वायुसेना प्रमुख ने यह टिप्पणी अमेरिकी प्रशांत वायुसेना के कमाण्डर जनरल केविन श्र्नाइदडर की मौजूदगी में की।
दरअसल, जोधपुर में बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘‘तरंग शक्ति-2026’’ के समापन समारोह के मौके पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी थी। इसमें भारतीय वायुसेना प्रमुख और अमेरिकी प्रशांत वायुसेना के कमाण्डर जनरल केविन श्र्नाइडर एक साथ मंच पर मौजूद थे। इस बीच वायुसेना प्रमुख से पूछा गया है कि क्या अमेरिका ने अपनी 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फायटर जेट एफ-35 को भारत को बेचने का कोई अधिकारिक प्रस्ताव दिया है। इस सवाल पर एपी सिंह ने कहा है कि आपके लोग हमें विमान के पास भी नहीं जाने देते और आप इसे हमें बेचने की बात कर रहे है। उनकी इस टिप्पणी ने अमेरिकी फायटर जेट को भारत बेचे जाने की चर्चाओं की तरफ ध्यान खींचा।
भारत खुद भी बना रहा पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान
भारतीय वायुसेना प्रमुख की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब भारत अपनी भविष्य की लड़ाकू विमान संबंधी जरूरतों का आकलन कर रहा है। इसके साथ ही भारत स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के विकास पर भी काम कर रहा है। भारत की दीर्घकालिक रक्षा योजनाओं में स्वदेशी लड़ाकू विमानों का विकास और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
