ग्वालियर के थाने में हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी, शिकायत करने पहुंचे युवक को पीटा: पुलिस ने बचाया, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. थाना परिसर उस वक्त जंग का मैदान बन गया जब शनिवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी को पुलिस थाना परिसर के अंदर ही पीट दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से थाने में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप कर पीडित को बचाया और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पकडा गया आरोपी इलाके का लिस्टेड बदमाश है जिसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

थाना परिसर में मारपीट करते हुए बदमाश - Dainik Bhaskar
आमना-सामना होते ही विवाद भडका
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार कोटावाला मोहल्ला निवासी कुलदीप सिकरवार और किलागेट निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ ब्लैकी कुशवाह के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। 10 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे दोनों के बीच बाहर विवाद और गाली-गलौज हुई थी। इसी शिकायत दर्ज कराने दोनों पक्ष एक-दूसरे के पीछे थाना ग्वालियर पहुंचे थे। थाना परिसर में जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ विकास उर्फ ब्लैकी अपना आपा खो बैठा और उसने कुलदीप पर हमलला कर दिया। आरोपी पर हमला कर दिया। आरोप ने थाना परिसर के अंदर ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और दोनों को अलग किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
स्थायी वारंट में भी था फरार
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि फरियादी कुलदीप सिकरवार की रिपोर्ट पर आरोपी विकास उर्फ ब्लैकी कुशवाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी विकास एक शातिर आपराधी है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, जुआ और मारपीट के 5 से अधिक मामले दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *