अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव 9 पदों -45 उम्मीदवार के लिये मतदान कल

ग्वालियर. अचलेश्वर महोदव सार्वजनिक न्यास की नयी कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है। न्यायालय के निर्देश पर 11 अक्टूबर को मतदान कराया जायेगा। चुनाव मे 9 पदों के लिये लगभग 44-45 उम्मीदवार मैदान मं है। हालंकि, कार्यकारिणी सदस्यों पदों की मतगणना 7 दिन के बाद कराने के प्रस्ताव पर प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई है। उनकी मांग मांग है कि सभी पदों की मतगणना एक ही दिन कराकार चुनावी नतीजे घोषित किये जाये। ताकि उम्मीदवारों को चुनावी नतीजे के लिये लम्बा इंतजार करना पड़े।
म्तदान रविवार 11 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक एमएलबी कॉलेज परिसर में होगा। चुनाव प्रकिया को पारदर्शी आर व्यवस्थित बनाने के लिये प्रशासन ने उम्मीदवारों को नियमों की जानकारी दी। मतदान केन्द्र पर सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में रहेगी। मतदान के लिये मतदाताओं को न्यास का पहचान पत्र., आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्रों को साथ लाना होगा। पहचान पत्र पर मतदाता का नाम और पता दर्ज होना आवश्यक है। मतदान कक्ष में मोबाईल ले जाना की अनुमति नहीं होगी।
सोमवार को मतगणना कराने की मांग
गोपालदास बघेल ने मांग की है कि कार्यकारिणी सदस्य पदों की मतगणना सोमवार को कराई जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सुबह मतगणना कराना संभव नहीं है, तो दोपहर 2 बजे के बाद का समय निर्धारित किया जा सकता है।
प्रत्याशियों ने री-काउंटिंग यानी दोबारा मतगणना की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को लेकर भी असमंजस जताया है। उनका कहना है कि मतगणना की समय-सीमा और दोबारा गिनती से जुड़े नियम पहले ही स्पष्ट कर दिए जाने चाहिए, ताकि चुनाव के बाद विवाद की स्थिति न बने।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *