MP में रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल के चलते फैसला
भोपाल. 28 से 30 सितंबर तक बुलाए गए देशव्यापी बैंक हडताल को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय ने आम लोगों की सुविधा के लिए एक बडा फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि रविवार 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस रविवार को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में आम दिनों की तरह ही कामकाज जारी रहेगा। ये व्यवस्था देशभर के बैंकों के साथ मध्य प्रदेश में भी प्रभावी रहेगी।
बैंक यूनियन द्वारा 3 दिनों के लिए बुलाई गई हडताल को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए सूचना जारी की थी। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह दी थी कि वे हडताल की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले ही बैंक से जुडे जरूरी काम पूरा कर लें। आरबीआई की ओर से सूचना दी गई कि रविवार को बैंक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे खासतौर पर व्यापारी वर्ग को राहत रहेगी। क्योंकि बडे ट्रांजेक्शन बैंकों के माध्यम से ही करने होते है जो हडताल की अवधि में काफी प्रभावित होते।
बैंक यूनियन द्वारा 3 दिनों की हडताल को मद्देनजर रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों ने अपने मध्य प्रदेश में भी अपने ग्राहकों के लिए रविवार को बैंक खुले रहने की सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक से आए टैक्स्ट मैसेज में अपने ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हडताल की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले ही बैंक से जुडे जरूरी काम निपटा लें।
