गड्डे में नहाते वक्त डूबे 2 मासूम, एसडीआरएफ तलाशने में जुटी
मुरैना. जौरा इलाके में पगारा रोड स्थित कारस देव बाब मंदिर के नजदीक गुरूवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां वर्षा के पानी से भरे गड्डे में नहाने उतरे दो युवक डूब गये। दोनों के डूबने की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू के लिये एसडीआरएफ का खबर दी गयी । कारस देव बाबा मंदिर के पास गड्डंे में वर्षा का पानी भरा हुआ है। दोनों किशोर नहाने के लिये पानी में उतरे थे पानी में उतरते ही गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गये। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी।
एसडीओपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही जौरा एसडीओपी नितिन बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और किशोरों की तलाश शुरू करने के लिए SDRF टीम को बुलाया है।एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि दो किशोरों के पानी में डूबने की सूचना मिली है। SDRF को सूचना दी गई है और टीम जल्द मौके पर पहुंचने वाली है। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोनों किशोरों की तलाश की जाएगी। फिलहाल दोनों की पहचान की जा रही है।
