SDM ने अवैध खनन पर छापा मारकर खनन सामग्री भर रहे 6 डम्परों को मौके से पकड़ा, पुलिस टीम के साथ 2 बजे छापा मारा
ग्वालियर. बिलौआ क्रेशर मार्केट में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम नवकिरण कौर ने बुधवार की रात कार्यवाही की है। वह प्रशासन, मायनिंग और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। यहां एक खदान में खनन होता मिला है। जहां पर 6 डम्परों में बोल्डर भरने का कार्य जारी पाया गया।
6 डम्पर मौके पर मिले
एसडीएम रात को बिलौआ क्रेशर मार्केट में अवैध खनन की खबर मिली थी। इसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासन के मुताबिक, जिस खदान पर कार्यवाही की गयी वहां पहले से खनन चल रहा था। मौके से मिले 6 डम्परों को प्रशासन ने निगरानी में ले लिया गया और आगे की कार्यवाही के लिये प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है। पकड़े गये डम्परों को बिलौआ थाने पर पुलिस की निगरानी में रख वाया गया है।

दूसरी खदान में भी अवैध खनन चल रहा था
कार्यवाही वाली खदान के पास एक दूसरी खदान में भी खनन हो रहा था। वहां लीज होने की बात कहीं गयी है। एसडीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेज और लीज की स्थिति की जांच कर टीम यह पता लगा रही है कि दूसरी खदान वैध लीज पर संचालित हो रही है। वहां भी अवैध खनन किया जा रहा है।
अवैध खनन पर हाईकोर्ट की रोक
बिलौआ क्रेशन खदानों पर ग्वालियर हाईकोर्ट के द्वारा रोक लगाई गयी है। इसके बावजूद अवैध खनन की शिकायत आने पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गयी है। एसडीएम नवकिरण कौर ने बताया है कि अवैध खनन की शिकायत पर छापा मार कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। मौके पर 6 डम्पर पकड़े गये है, नजदीकी की दूसरी खदान की भी जांच कराई जा रही है, वहां लीज है या नहीं।
चैक पोस्ट पर चैक हो रहे है डम्पर
चेक पास्ट पर चैकिंग के लिये तैनात अधिकारी संजय दुबे (उपयंत्री) ने बताया है कि सुबह से लेकर शाम के बीच 200-400 के डम्पर खनन सामग्री लेकर निकल रहे है। डम्पर से सीनियर नम्बर, टाइम, डम्पर का रजिस्ट्रेशन नम्बर, ईटीपी (रायल्टी), डेस्टिनेशन और धर्मकांटा के वजन की पर्ची चेक की जा रही है। चैकिंग स्टाफ 3 शिफ्टों में कार्यवाही को अंजाम दे रहा है।
