बस बनी आग गोला, बस में सवार 9 यात्रियों की झुलसने -दम घुटने से मौत

 

जेवर. ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात स्लीपर एसी बस में आग लग गयी है। आग की घटना में 9 यात्रियों की मौत गयी। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर कंूदकर जान बचाई। घटना बुधवार की रात 11 बजे जेवर एयरपोर्ट से 2 किमी दूर की है। घायलों को एम्बूलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं मृतकों के परिजनों को फोन पर खबर दी गयी। उनके उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। हादसे की तस्वीरों के माध्यम से नोएडा बस हादसे के बताया गया है।
क्या है घटनाक्रम
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास चलती स्लीपर बस में आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद अब बस में लगी आग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस बस हादसे पर सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।  मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए को आर्थिक मदद यूपी सीएम की ओर से की जाएगी । बस हादसे में 30 लोगों को पुलिस और रेस्क्यू टीम दल ने सुरक्षित बचाया है। बस में सवार यात्री सुनील कुमार ने हादसे की पूरी कहानी बताई है।  सुनील की शिकायत पर ही इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।  सुनील ने बात करते हुए बताया कि आग लगने से पहले बस में धुआं और बदबू महसूस होने लगी थी. कुछ यात्रियों ने ड्राइवर से बस रोकने को कहा था. लेकिन बस नहीं रोकी गई.सुनील का कहना है कि घटना तकरीबन बुधवार देर रात 11.30 बजे की है।  उस समय कुछ यात्री सो रहे थे और कुछ जाग रहे थे. रात में बस के अंदर ज्यादातर लोग सोने की तैयारी में थे. इसी दौरान यात्रियों को बदबू आने लगी. कुछ लोगों ने ड्राइवर को इसकी जानकारी दी. इतना ही नहीं यात्रियों ने ड्राइवर से बस रोकने के लिए भी कहा. हालांकि बस ड्राइवर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *