अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी में ढह गयी अफगानी टीम, टी-20 में बना दिये 8 रिकॉर्ड्स
नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा ने गुरूवार 17 सितम्बर को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक हिला दी। सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बांये हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 34 गेंदों में 108 रन बनाये है। इस बीच उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाये।
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की वजह से भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 221 रन बनाये। जवाब में अफगानी टीम 94 रनों पर सिमट गयी। भारत 127 रनों से मैच जीतकर टी-20 इंटरनेशल सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। अभिषेक ‘‘प्लेयर ऑफ द मैच’’ और ‘‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’’ चुने गयी।
