व्यापारी की बंद दुकान-घर पर गोलीबारी, शटरको चीरकर अंदर धंसी गोली

ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके के चार शहर का नाका स्थित इंद्रानगर (तेली वाली बगिया) में गुरूवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में बदमाशों ने एक व्यापारी के बन्द मकान और दुकान पर गोलीबारी कर दी। गोलियां दुकान के शटर के छेदती हुई भीतर जा घुसी। शटर में 2 जगह छेद मिले है। जबकि भीतर कारतूस के खोखे भी पड़े मिले है।
घटना के वक्त 2.30 बजे गोलियों की आवाज को टीन शेड पर पत्थर गिरने की आवाज समझा। सुबह शटर में गोली के छेद देखने के बाद घटना का पता चला। इंद्रानगर निवासी जयसिंह कुशवाह वेल्डिुंग का व्यापार करते हैं। वह 2 दिन से व्यापारिक काम से गोहद/गोरमी गये हुए थे। सुबह लगभग 6 बजे उनके बेटे मनोज ने फोन कर रात की घटना की जानकारी दी। जयसिंह ग्वालियर पहुंचे और दुकान में जाकर देखा। शटर पर 2 जगह गोली लगने के निशान थे। एक गोली शहर को पार करते हुए भीतर जा धंसी थी। पुलिस को घटनास्थल से खोखे भी मिले है।
कोई जनहानि हो सकती थी
जयसिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी को रंजिश नहीं है। हाल के दिनों में किसी व्यक्ति से लेन-देन या विवाद भी नहीं हुआ। ऐसे में फायरिंग क्यों की गयी। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि रात में दुकान या मकान के निचले हिस्से में कोई मौजूद होता तो गोली लगने से बड़ी जनहानि हो सकती थी।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि फुटेज से फायरिंग करने वालों की पहचान में मदद मिल सकती है। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। कांचमिल की वारदात के नामजद आरोपियों सहित अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है और जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *