ग्वालियर में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, अब तक 50 गायों की मौत; 24 घंटे वैक्सीनेशन शुरू

ग्वालियर. ग्वालियर शहर के साथ-साथ जिलेभर में लंपी वायरस गोवंश में तेजी से फैल रहा है। हालात को मद्देनजर रखते हुए अपने स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर गोवंश का टीकाकरण अभियान चला रहा है। संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए अब विभागीय टीम अलग-अलग प्रयास भी कर रही है। हालांकि संक्रमण की रफ्तार लगातार बढती जा रही है। ऐसे में अब विभाग ने निराश्रित गोवंश के टीकाकरण की रणनीति में बडा बदलाव किया है।


ताजा अपडेट के अनुसार अब विभागीय टीमें न देर शाम तक ही नहीं बल्कि रात को भी गोवंश का टीकाकरण करेंगी बल्कि गोसेवा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी वैक्सीनेशन करना सिखाकर उन्हें भी पशुओं को लगाने वैक्सीन देगी ताकि प्रशिक्षण के बाद संबंधित व्यक्ति भी अपने-अपने क्षेत्र के निराश्रित गोवंश का टीकाकरण कर सकें। जानकारी के अनुसार लंपी वायरस की चपेट के आकर अब तक ग्वालियर संभाग में 50 के करीब गायों की मौत हो चुकी है।
रात में भी टीकाकरण की रणनीति
दिनके समय शहर और ग्रामीण क्षेत्र में निराश्रित गोवंश अलग-अलग जगहों पर चारे के लिए विचरण करता है लेकिन शाम और रात में करीब एक निर्धारित जगह पर ही एकत्रित होकर विश्राम करते हैं। ऐसे मंे दिन में एक-एक गोवंश का तलाशना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन रात में एक ही जगह पर गोवंश मिल जाता है। चूंकि वैक्सीन की एक बायल में 100 गोवंश का टीकाकरण करने के लिए दवा होती है। ऐसे में एक साथ ही कई पशुओं को वैक्सीन लग जाएगी और उन्हें जगह-जगह तलाशना भी नहीं पडेगा साथ ही अधिक से अधिक गोवंश का टीकाकरण हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *