अब डिजिटल स्क्रीन पर 500 साल पुराने रासमंडल की भव्यता, रानी मृगनयनी के लिए बरई में इस खूबसूरत ‘लीला रासमंडल’
ग्वालियर से करीब 30 किमी दूर बरई में स्थित यह ऐतिहासिक धरोहर राजामान सिंह तोमर के शासनकाल की कला और संस्कृति का एक बेजोड़ नमूना है। राजा मानसिंह ने अपनी प्रिय रानी मृगनयनी के लिए इस खूबसूरत ‘लीला रासमंडल’ का निर्माण करवाया था। हाल ही में इस प्राचीन स्थल का एक 360 डिग्री एंगल वीडियो लिया गया है, जिसके जरिए लोग घर बैठे इस खूबसूरत कलाकृति के हर कोने को बारीकी से देख पा रहे हैं।
कला और प्रेम का बेजोड़ प्रतीक ऐतिहासिक महत्व
यह रासमंडल संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता था, जहां खुद राजा मान सिंह और मृगनयनी कला साधना को बढ़ावा देते थे।स्थापत्य कला: इसके गोल और भव्य निर्माण के चलते इसका 360 डिग्री व्यू बेहद आकर्षक नजर आता है, जो तत्कालीन इंजीनियरिंग और वास्तुकला की समझ को दर्शाता है।
पर्यटन को बढ़ावा
इस तरह के डिजिटल विजुअल्स से ग्वालियर के ग्रामीण अंचलों में छिपे ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिल रही है।सोशल मीडिया पर इस नजारे को Facebook Video Post के जरिए लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिससे इतिहास प्रेमियों के बीच इस जगह को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
