कमलाराजा अस्पताल में भर्ती पत्नी पर धारदार हथियार से अटैक, महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, बेटी होने से था नाराज

ग्वालियर. कमलाराजा चिकित्सालय (केआरएच) में एक युवक ने अपनी पत्नी पर अटैक कर दिया। परिजन के अनुसार सिजेरियन डिलेवरी के बाद जुड़वा बच्चों में एक बेटी होने से पति नाराज हो गया था। बुधवार की दोपहर को हुई घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्टाफ और परिजन न पीडि़ता का संभाला और पुलिस को सूचना दी। ग्वालियर निवासी पूजा को प्रसव पीड़ा के बाद कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने एक बेटा और एक बेटी को भी जन्म दिया। डिलेवरी के बाद वह वार्ड में भर्ती थी।
बुधवार की दोपहर उसका पति उदयभान अस्पताल पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उदयभान ने उसके चेहेरे पर धारदार हथियार ने हमला कर दिया। हालाकि पुलिस के अनुसार घटना के दौरान उदयभान ने पूजा का मुंह पकडा था। इस बीच नाखून और अंगूठी लगनंे से उसके पर चोट आई।
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
पीड़िता के पिता शिव सिंह सेंगर का आरोप है कि जुड़वा बच्चों में एक बेटी होने से उदयभान और सास नाराज थे। इसी बात को लेकर पति ने वार्ड में आकर महिला से मारपीट की। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
