व्हीआईएसएम ग्रुप ‘अभ्युदय’ थीम के साथ में फार्मेसी एवं विधि महाविद्यालय का ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ आयोजित

कलेक्टर- व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साईसेंज एण्ड रिसर्च (फार्मेसी) कॉलेज एवं जय इंस्टीटयूट आॅफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ (विधि) कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आज नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “अभ्युदय” रखी गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, प्राचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं तथा करियर के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “अभ्युदय” केवल एक कार्यक्रम की थीम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व, सोच और भविष्य के निरंतर विकास का संकल्प है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने कॉलेज जीवन को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रखें, बल्कि ज्ञान, अनुशासन, कौशल और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने ए.आई. के बढ़ते प्रभाव से परिचित कराते हुए कहा कि आने वाले समय में ए.आई. शिक्षा और प्रोफेशनल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से ए.आई.जैसी नई तकनीकों को सीखने और उनका सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित प्राचार्यगण, स्टाॅफ व विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *