नशे में चूर और घमंड से भरे युवक ने महिला बाइकर का 2 किमी तक किया पीछा, आरोपी बैंसला ने एसआईटी की पूछताछ में किया खुलासा

नई दिल्ली. गुरूग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर शिवानी चौहान को टक्कर मारने के मामले एसआईटी की तफ्तीश में चौंकाने वाले खुलासे हुए है। एसआईटी के अनुसार आरोपी कल्याण बैंसला रातभर एक क्लब में पार्टी करने के बाद शराब के नशे और घमंड में चूर होकर गाड़ी चला रहा था। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि वारदात के समय बैंसला स्वयं गाड़ी चला रहा था। बैंसला के साथ कार में 3 दोस्त भी मौजूद थे। उसका चचेरा भाई लवनीश बगल में सीट पर बैठा था। लवनीश ने ही बैंसला को बाइकर का पीछा करने के लिये उकसाया था। पुलिस ने आरोपी बैंसला के नशे में होने की पुष्टि केलिये उसके ब्लड और यूरिन सैम्पल लेबोरेटरी भेजे है। अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज से अहम खुलासे
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सुबह 6-8 बजे के बीच फुटेज की जांच की है तो सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि टक्कर से पहले बैंसला और बाइकर्स के ग्रुप के बीच काफी देर तक बहस और कहासुनी कैद हो गयी थी।
आरोपी ने 2 किमी तक पीछा किया
आरोपी ने पीडि़ता शिवानी के बीच पहली कहासुनी सेक्टर 53 मैट्रो स्टेशन के पास हुई थी। इसके बाद आपा खो चुके बैंसला ने अपनी तेज रफ्तार कार से करीब 2 किमी तक महिला बाइकर का पीछा किया।काफी दूर तक पीछा करने के बादउसने जानबूझकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कार में सवार 2 और लोगबों को भी जांच में शामिल होने के लिये नोटिस जारी किया है। एसआईटी ही उनके बयान दर्ज करेगी। जिसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी पर फैसला लिया जायेगा। इसके अलावा, पुलिस दुर्घटना में शामिल कार के मूल मालिक का बयान भी ऑन-रिकॉर्ड दर्ज करने जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *