आरामिल में हुई फायरिंग में 2 युवक घायल, एक पैर मे ंतो दूसरे पे टमें लगी गोली

ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके के आरामिल में बुधवार की रात लगभग 11.30 बजे गोलीबारी की गयी। इसके पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हा गयी ।काले रंग की बोलेरो से आये हथियारबंद बदमाशों की फायरिंग में 2 युवक घायल हो गये। एक युवक के पेट में तो दूसरे के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
पुलिस के अनुसार कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार की रात बोलेरों से आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगी।
घर के बाहर खड़े युवक के पेट में लगी गोली
घायल अजय के मुताबिक वह अपने घर के बाहर खड़ा था और विवाद देखने के लिए पहुंचा ही था, तभी गोली चल गई। एक गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
सादिक खान के पैर में भी गोली लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन का विवाद फायरिंग की वजह सामने आया है।घायलों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फुटेज में धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर की मौजूदगी सामने आई है।वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।
