स्कूली बच्चों एवं यात्रियों की वाहनों की जाँच जारी गिरवाई नाका पर की गई वाहनों की जांच, कमियां पाए जाने पर 72.5 हजार का जुर्माना

ग्वालियर – स्कूली बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों का अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर बुधवार को संभागीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के गिरवाई नाका शिवपुरी लिंक रोड पर स्कूली वाहन, ऑटो रिक्शा, यात्री बस, कार व लोडिंग वाहनों की जांच की गई। इस दौरान स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों में कमियां पाए जाने पर कुल 72 हजार 500 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूली व यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की कमियां पाई जाने पर स्कूली वाहनों पर 25 हजार रुपए, ऑटो रिक्शा पर 23 हजार 900 रुपए, यात्री बसों पर 4 हजार रुपए, लोडिंग वाहनों पर 18 हजार रुपए एवं कार सहित अन्य चार पहिया वाहनों पर 1600 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी नीलम मिंज के नेतृत्व में गए दल द्वारा अंजाम दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *