हिम्मत दिखाई मोदी जी, यूपीआई टैक्स वापिस लीजिये-राहुल गांधी
नई दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपीआई पेमेंट पर सरकार की तरफ से प्रस्तावित एमडीआर टैक्स को वापिस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा हैकि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिये है। अमेरिका का भारी पैसा कमाने का अवसर दिया है। राहुल गांधी ने सरकार से तत्काल इस टैक्स को वापिस लेने की मांग की है। केन्द्र सरकार ने 15 अक्टूबर से 2 हजार के अधिक के पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगाने का ऐलान किया है। लेकिन यह कांग्रेस इस बदलाव का विरोध कर रही है।
इस बदलाव का कांग्रेस कर रही है विरोध
राहुल ने इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि इंदिरा गांधी से एक बार पूछा गया था कि बांये और झुकती है या दांई ओर। इस पर इंदिरा जी ने कहा कि मैं तनकर खड़ी रहती हूं। लेकिन मोदी का पूरा अलग कॉन्सेप्ट है। वह न तो लेफ्ट है और न ही राइट, उन्होंने सीधी डोनाल्ड ट्रम्प के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है।
राहुल गांधी ने आगे कहा है कि पीएम मोदी ने यूपीआई पर टैक्स लगाकर हरेक भारतीय पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका को भारी पैसा दे दिया है। मोदी जी कृपया अमेरिका के सामने लेटना बंद करिये। कुछ हिम्मत दिखाईये, खड़े हो जाइये और यूपीआई टैक्स को वापिस लीजिये।
