बम बरसाने आये एफ-15 फायटर जेट को हूतियों ने मार गिराया

नई दिल्ली. यमन में हूतियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच लड़ाई और तेज हो गयी है। हूतियों ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यमन के मारिब गवर्नरेट के आसमान में सऊदी अरब का एफ-15 फायटर जेट को मार गिराया है। हूती सेन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा है कि यह फायटर प्लेटन उनके खिलाफ चल रहे सैन्य ऑपरेशन के दौरान अटैक करने के लिये आया था।
याह्या सूरी क अनुसार सऊदी एफ-15 यमन के लगभग के मारिब इलाके में हूतियों के खिलाफ हवाई हमले कार्यवाही कर रहा था। इस बीच हूती बलों ने उसे निशाना बनाया, उनका दावा है कि विमान को स्थानीय स्तर पर बनाई गयी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से मार गिराया है। एफ-15 जेट को सऊदी अरब ने खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *